Boarijor News: पंचायत सहायक संघ का हुआ पुनर्गठन अध्यक्ष बने अब्दुल्लाह अंसारी


ग्राम समाचार बोआरीजोर, गोड्डा। प्रखंड सभागार बोआरीजोर में पंचायत सहायक कर्मी द्वारा बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड पंचायत सहायक संघ के पुनर्गठन को लेकर बैठक की अध्यक्षता प्रमिला हांसदा ने की।बैठक में विभिन्न पंचायतों से पंचायत सहायक उपस्थित हुए। उपस्थिति पंचायत सहायकों के सर्वसम्मति से समीक्षा करते हुए पुनः कमिटी का पुर्नगठन प्रस्ताव पारित किया गया। 


जिसमें से पंचायत सहायक के अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल्लाह अंसारी, उपाध्यक्ष प्रमिला हांसदा, सचिव उत्तम कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष बशीर अंसारी, संगठन मंत्री मो. मकबूल अहमद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार रवानी एवं पांच सक्रिय सदस्य पद के लिए स्नेहा कुमारी, रेणु मरांडी, मुजफ्फर अंसारी, गोपिन्दर टुडू, सद्दाम हुसैन को मनोनित किया गया।   

बातादें की 12 मार्च को संघ के कुछ माँगों को मंत्री परिषद की बैठक में पूरा किया गया था वही 20 मार्च से पंचायत सहायक कर्मी पुनः कार्य पर लौट चुके है विभाग से कार्य की उपेक्षा कर रहे है। वहीं संघ के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने संघ का आभार जताते हुए कहा कि दोबारा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया साथ ही भरोसा जताया है कि संघ के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे। बैठक में उपस्थित पंचायत सहायक मकबूल अहमद, प्रियंका कुमारी, दसरथ ब्रह्म, स्नेहा कुमारी, सद्दाम, बशीर, प्रमिला, प्रीति, रेणु, उत्तम, विवेक, टुनटुन, गोपिन्दर, दिनेश, अफताब इत्यादि पंचायत सहायक मौजूद रहे।

                                               ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें