Rewari News : आम आदमी पार्टी ने भगवानपुर रोड पर खोला अपना चुनावी कार्यालय



जैसे जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे  हरियाणा में चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इस मौके पर भला आम आदमी पार्टी कैसे  पिछे रह सकती है।  आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने रेवाड़ी  में  भगवानपुर रोड़ पर अपना जिला कार्यालय खोल‌ लिया है।  इससे साफ़ संकेत है कि  हरियाणा में आने वाले लोकसभा चुनाव  व विधानसभा चुनाव बड़े दमखम से  लड़ने वाली है। 


जिला अध्यक्ष मदन सिंह ने  बताया कि आने वाले चुनावों में  हरियाणा की जनता सभी पार्टियों को उखाड़ फेंकेंगी और आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में चुनेगी।  केवल आम आदमी पार्टी ही  एक ऐसी पार्टी है जो जनता के जरूरत पर खरी उतर सकती है।


जिला अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन कमांडेंट संतोष यादव ने बताया कि इन्डिया  गठबंधन ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए  लोकसभा चुनावों में  कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव में  प्रेदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता जी को मैदान में उतारा है।  पुर्ण विश्वास है कि जनता आम आदमी पार्टी का साथ देगी  और भारी मतों से जीत दर्ज करवायेगी।



इस‌ मौके जिला मीडिया प्रभारी मनोज अन्ना, उपाध्यक्ष रिईमपलाईमेनट नरेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय रोहिल्ला, जिला उपाध्यक्ष (युथ) विनोद यादव, कपिल जिला सहसचिव (युथ), अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें