Bounsi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी सम्पर्क अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत दिनांक 1 मार्च से हो चुकी है। जिसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष बौंसी मनमीत साह की अगुवाई में रविवार को बौंसी नगर के बूथ संख्या 174, 172, 152, 153, 170, 154 पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन बिहारी, बूथ अध्यक्ष विकास कुमार ,हेमकांत झा, विक्रम दास के 

द्वारा चलाया गया। मौके पर लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के फायदे का बारे में बताया गया। बतया गया की आज के समय में आयुष्मान कार्ड गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही जरुरी है। आज के समय में गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग बड़ी बड़ी बिमारियों का उपचार महंगे अस्पतालों में नहीं करवा पते हैं। वैसे लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड एक वरदान सावित होगा और हो रहा है। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें