Chandan News: भारतीय जनता पार्टी का कार्यशाला को लेकर बैठक

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भारतीय जनता पार्टी चांदन मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण बिन्दुओं चर्चा किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष चांदन के निरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में चलो गांव की ओर कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शक्ति प्रमुख सह पंचायती राज मंच के जिला कार्यसमिति सदस्य तरुण कुमार दूबे के आवास पर आयोजित की गई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विधानसभा संयोजक सह गांव चलो अभियान के जिला संयोजक हरेकृष्ण पांडेय ने प्रवास योजना को सफल 

बनाने के लिए प्रत्येक बूथ में एक प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति करने को कहा,वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा ने प्रवास के दौरान प्रवासी कार्यकर्ता को उनके पार्टी संबधी कार्यों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए गांव में प्रवास करेंगे और घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान को चलाने का कार्य करेंगे एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री सह अभियान के संयोजक सुबोध यादव, मनीष शर्मा बेचन महतो,परशुराम ठाकुर, तरुण दूबे, चुनचुन ठाकुर, बासुकीनाथ दूबे, सुनील कुमार दूबे, परितोष ज्योतिंद्र,रंजीत, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें