Bounsi News: नाला का निर्माण कार्य किया गया आरंभ

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। नगर पंचायत के विकास के लिए अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क, नाली, जैसे जरूरी साधन जरूरी है। जिसको लेकर शनिवार को नगर पंचायत बौंसी के वार्ड नं 06 बरमानिया बजरंगबली स्थान से बस्ती तक के नाला निर्माण शिलान्यास का विधिवत पूजा अर्चना कर नाला निर्माण कार्य आरंभ किया गया। नगर पंचायत  अध्यक्ष प्रतिनिधी संतोष कुमार साह ने बताया कि, करीब 1700 फीट नाले का 


निर्माण होना है। बताया गया की सम्पूर्ण नाले का निर्माण पार्ट बाय पार्ट कराया जायेगा। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। बताया गया कि पहले पार्ट में करीब 500 फीट नाले का निर्माण कार्य कराया जायेगा। फिर पार्ट बाय पार्ट करते हुए 1700 फीट नाले का निर्माण होगा। मालूम हो की वार्ड नं 06 बरमानिया बस्ती में सैकड़ों लोग निवास करते हैं जो अपने मूलभूत सुविधाएं नाली के लिए तरस गए थे। नाले का निर्माण होने से लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती,वार्ड पार्षद विनीत कुमार पंजियारा, दीपक रजक, अमरेश कुमार, संतोष कुमार साह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें