Rewari News : धारुहेड़ा में सैनी सभा ने माता सावित्रीबाई फुले का केक काटकर मनाया जन्मदिन


सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान युद्धवीर सैनी व कार्यकारिणी सदस्यों ने 3 जनवरी को ज्योतिबा फुले पार्क धारूहेड़ा में माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन केक काटकर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।



इस अवसर पर सैनी सभा धारूहेड़ा के महासचिव मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया की भारत की प्रथम शिक्षक महिला का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ था इनके पिता का नाम खानदोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योति राव फुले से हुआ था । सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी।

शादी से पहले सावित्रीबाई फुले अशिक्षित थी और वह कभी स्कूल नहीं गई । ज्योतिबा राव एक समाज सुधारक थे जिन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किया। विवाह के बाद सावित्रीबाई फुले को ज्योति राव ने शिक्षा दी उसके बाद सावित्रीबाई फुले ने दो शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला लिया।



आज से 160 साल पहले जब लड़कियों की शिक्षा एक अभिशाप मानी जाती थी उसे दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोलकर पूरे देश में एक नई पहल की शुरुआत की। 1848 में पुणे के भिड़ेवाडी इलाके में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के लिए इस विद्यालय की स्थापना की।

मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया कि हम सभी को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो मनुष्य को वास्तविक जीना सिखाता है। अंत में मास्टर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन जब मनाना सार्थक होगा जब हम सभी उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलेंगे।



इस अवसर पर सैनी सभा के मुख्य सलाहकार पूर्ण सैनी मालपुरा, उप प्रधान सुरेश सैनी, सत्य सैनी, संगठन सचिव बलराम सैनी प्रचार मंत्री उमेश सैनी, वीर सिंह सैनी,सतवीर सैनी, बिट्टू सैनी, विशंभर सैनी, सुनील सैनी,मामन राम सैनी, धर्मवीर सैनी, सुंदर सैनी व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें