Bounsi News: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस थे: झुन्नू तिवारी

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु  विद्या मंदिर बौंसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य झुन्नू तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् सुभाष चंद्र बोस के तैल  चित्र पर आचार्य बंधु-भगिनी द्वारा पुष्पार्चन किया गया। प्रधानाचार्य झुन्नू तिवारी ने कहा मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी थे। उन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। अंग्रेजों के बढ़ते हुए शोषण को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने 


सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की स्थापना की। आचार्य अंजनी कुमार ने कहा "अगर आप उच्च विचारों के साथ जीवन जीते हैं तो यह आपके कमजोरियों को दूर करने का ताकत देती है" यह कथन नेताजी के द्वारा कहा गया है और इससे हम लोगों को प्रेरणा मिलती है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अंत समय तक अंग्रेजों से लड़ते रहे और अपने प्राणों की आहुति दे दी। अन्नू रेन, निशा रानी, प्रत्यूष  कुमार चौधरी,  हर्ष मिश्रा, प्रेयशी कुमारी और माही कुमारी ने सुभाष चंद्र बोस के बारे में दो- शब्द कहे। जयंती प्रमुख दीपक कुमार तथा सहप्रमुख सुमन प्रसाद सिन्हा के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।  इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें