Bounsi News: कुशियारी गांव से अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव से अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस से सोशल बरामद कर लिया है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि नाबालिग  लड़की की हत्या करने और उसकी लाश को छुआ देने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें गांव के ही अशोक ठाकुर और उसके पुत्रों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और एस आई टीम का गठन कर पीड़ित लड़की को गुजरात के राजकोट से सोशल बरामद कर लिया है। साथ ही प्रेमी कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई की गई। प्रेस वार्ता के दौरान बांका डीएसपी मंगलेश कुमार ने बताया कि,बौंसी थाना कांड संख्या 18/24 के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अगवा की गई नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। बताया गया कि बांका एसपी के निर्देश में एसडीपीओ बांका के नेतृत्व में एक एस आई  टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में जो तथ्य सामने आया है। उसके आधार पर एस आई टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान किया गया और पीड़ित नाबालिग 


बालिका को गुजरात के राजकोट से बरामद कर लिया गया और उसके एक प्रेमी कुंदन कुमार को पूछताछ करते हुए गुजरात से हिरासत में लेकर लाया गया। प्रथम दृष्टि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पीड़ित नाबालिग लड़की का 161 का बयान लिया गया है। लड़की ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग कुंदन कुमार के साथ था और जहां तक नामजद अभियुक्त की बात है। ऐसा प्रतीत होता है कि, कोई पुरानी रंजिश है। गिरफ्तार प्रेमी कुंदन कुमार, पिता सुरेश साह, महेशपुर थाना सन्हौला का रहने वाला बताया जाता है। अनुसंधान के क्रम में भागलपुर से डॉग स्पॉट के टीम को भी बुलाई गई थी। प्रथम दृष्टि प्रतीत हुआ कि जो भी तथ्य आवेदन में दिए गए हैं। वह संदिग्ध लगे। बताया गया कि, सीन क्रिएट किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था। हालांकि पीड़ित लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामला आपसी रंजिश का है या प्रेम प्रसंग का यह जांच के क्रम में अनुसंधानकर्ता  के द्वारा लाया जाएगा। बताया गया कि पीड़ित नाबालिग लड़की पर किसी प्रकार का हमला नहीं किया गया है। लड़की बिल्कुल सुरक्षित है। लड़की को सकुशल गुजरात से बरामद कर लाया गया है और लड़की नाबालिग है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें