Bounsi News: राजद कार्यालय में मनाई गयी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गयी। जिसमे राजद के सभी प्रकोष्ट के सदस्य एवं कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक भाग लिया और हर्सौल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पे केक भी काटा गया। कार्यकर्म में कार्यकर्ताओं ने जननायक  कर्पूरी ठाकुर के जीवन काल में 

किये गये कार्यों एवं उनके बलिदानों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने की। इस अवसर पर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष उदयकांत यादव , प्रखंड सचिव राजकुमार ठाकुर, युवा संगठन सचिव राजद मुन्ना यादव, मुखिया अंगारु जबड़ा पप्पू यादव, प्रखंड सचिव राजद विक्की यादव, मो० बादल, पंचायत अध्यक्ष धनंजय दास, विपुल मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रधान महासचिव कौशर खान सहित काफी संख्या में राजद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें