Bounsi News: एलएनडी की प्रधानाध्यापिका बनीं डॉ सरिता घोष

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी नगर पंचयत अंतर्गत दुमका रोड स्थित एल० एन० डी० प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अब प्रधानाध्यापिका बना दिया गया है। जानकारी हो कि, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के बाद स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आलोक में सहायक शिक्षकों को उच्चतर पद प्रधानाध्यापक का कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इसी कड़ी में प्रखंड की एकमात्र शिक्षिका डा. सरिता 

घोष को प्रधानाध्यापिका बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि अभी तक प्रखंड क्षेत्र में प्रधानाध्यापिका बनने वाली ये एकमात्र महिला है। प्रधानाध्यापिका बनने के बाद प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ नगर पंचायत के लोगों ने उन्हें शुभकामना दी है। जिनमें मुख्य रूप से जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष पंकज दास, सीएनडी उच्च विद्यालय के शिक्षक अरविंद सिंह, शिक्षक पवन कुमार त्रिभुवन सहित अन्य ने शुभकामना दी है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें