Bounsi News:- शतरंज खेल प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी लेंगे भाग

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। मंदार महोत्सव सह राजकीय बौंसी मेले में जिला पदाधिकारी अंशुल कुजार के निर्देशानुसार सीएनडी खेल मैदान पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन 7 जनवरी से आरंभ हो गया है। जिसका विधिवत समापन 16 जनवरी को किया जायेगा। शतरंज खेल संघ के सचिव अकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के बाद शतरंज को भी मंदर महोत्सव प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शतरंज खेल प्रतियोगिता एकदिवसीय प्रतियोगिता होगी। जिसमें 70 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसका विधिवत उद्घाटन 15 जनवरी को किया जायेगा। 

मालूम हो कि मंदार महोत्सव सह बौसी मेले में मंदर महोत्सव खेल प्रतियोगिता का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। सतरंज को पहली बार इस विधा में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 7, 9, 11, 13, 15 एवं 17 आयु के चयनित खिलाड़ी को पटना में हो रहे 12वी स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में बांका एवं भागलपुर से चयनित शतरंज के खिलाड़ियों को बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों से लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि मंदार महोत्सव में शतरंज प्रतियोगिता ओपन वर्ग में बांका एवं भागलपुर के प्रतिभागी के बीच रैपिड 10 + 5 सेकंड संकाय में छह चक में संपन्न होगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें