Bounsi News: बौंसी मेले में कृषि प्रदर्शनी को लेकर चल रही तैयारी

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। मंदार महोत्सव सह राजकीय बौंसी  मेले की तैयारी काफी जोर पकड़ ली है। तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की  आवाजाही मेला ग्राउंड हो रही है। साथ ही तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इस बार कृषि प्रदर्शनी में किसानों के लगभग हर सवालों का जवाब उपलब्ध रहेगा। कई तरह के नई नस्लों के समावेश भी कृषि प्रदर्शन में किया जाएगा। किसानों को जरूरी जानकारियां भी कैम्पस से किसानों को मिलेगा। किसानों को टेक्नोलॉजी वगैरह की जानकारी दी जाएगी। किसी भी 


योजना को लेना है तो कैसे लिया जाएगा, योजना के लिए कैसे अप्लाई करना है, क्या-क्या होना है, यह सारी जानकारी एक ही कैम्पस में मिलेगी। कृषि प्रदर्शनी का स्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिस प्रदर्शनी में अन्य विभागों के स्टाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां एग्रीकल्चर से संबंधित  प्रदर्शनी होगा। छत पर बागवानी करने संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। खेती की जानकारी होगी। मालूम हो कि, पर्यटन विभाग के इसी सांस्कृतिक कला मंच पर उद्घाटन से लेकर मेले के समापन तक का कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बीच एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम भी इसी मंच से संचालित होता है। आकर्षक लुक को लेकर  मंदार महोत्सव का  सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें