Panjwara News: चेकपोस्ट से दो शराबी गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराबियों के धर पकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से  शुक्रवार  रात दो शराबियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों झारखंड 

के गोड्डा जिला के तरफ से शराब का सेवन कर आ रहे थे। गिरफ्तार शराबियों की पहचान  बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के सिमराटीकर के संदीप कुमार एवं मनीष कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराबियों को आर्थिक जुर्माना हेतु  शनिवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अनिल  कुमार  साव ने दी।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें