Godda News: पंडित रंजीत झा शिखर सम्मान श्याम देव अंकित एवं प्रिंस को




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक पंडित रणजीत झा की 98 वीं जन्म - जयंती के अवसर पर शनिवार शाम "पंडित रणजीत झा फाउंडेशन" के बैनर तले "पंडित रणजीत झा स्मृति - सह - खेल शिखर सम्मान" का आयोजन हुआ। स्थानीय नेताजी नगर अवस्थित मदन निवास में आयोजित समारोह में स्व. झा के तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के गायक द्वय मनीष कुमार सिंह एवं मिथिलेश कुमार द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से जहां उन्हें स्वरांजली दी गई वहीं कवि ओमप्रकाश मंडल ने स्व. झा पर लिखी अपनी कविता से तथा गीतकार डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने अपनी रचना के सस्वर पाठ से उन्हें काव्यांजलि दी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फाउंडेशन के संरक्षक व स्व. झा के तृतीय सुपुत्र सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने उनके विराट व्यक्तित्व व अविस्मरणीय कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात फाउंडेशन द्वारा वर्षों पूर्व स्थापित परंपरानुसार स्टेट स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप 2023 के स्वर्ण पदक विजेता श्यामदेव चौड़े व रजत पदक विजेता अंकित हांसदा सहित बैडमिंटन में शटल ब्वॉय के नाम से मशहूर स्थानीय डॉन बोस्को स्कूल के होनहार छात्र प्रिंस कुमार को "पंडित रणजीत झा खेल शिखर सम्मान 2023" प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के फाउंडर व रणजीत बाबू के कनिष्ठ पुत्र सुरजीत झा ने किया।

इस अवसर पर स्व. झा की सुपुत्री बिमल नंदिनी ठाकुर, पुत्रवधु प्रो. डॉ. नूतन झा, मोनी ठाकुर एवं ज्योति झा, पौत्री नुपुर नंदिनी झा व प्रपौत्री आर्या वत्स के अलावा पारिवारिक स्वजनों में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष परमानंद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. श्यामाकांत झा, डॉन बोस्को स्कूल निदेशक अमित राय, अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर, दिलीप तिवारी, शिशिर कुमार झा व उदयकांत शुक्ला, रेडक्रॉस एक्जीक्यूटिव मेंबर मनोज कुमार पप्पु व आशुतोष झा, सदस्य दयाशंकर, नीतीश आनंद, अनंत कुमार तिवारी, अनिल कुमार पंडित, सुनील कुमार झा, रेखा झा, राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, अंकित टुडू आदि उपस्थित थे। पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह एवं अंकित टुडू को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा नूतन झा को उनके डॉक्टरेट के लिए "पंडित रणजीत झा विशेष सम्मान" प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत जिला शिक्षा अधीक्षक एवं विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के प्रथम अध्यक्ष गंगाधर झा के निधन पर वेदना व्यक्त करते हुए उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें