Chandan News: काली पुजा दीपावली छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आगामी काली पुजा, दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने को लेकर जिला प्रशासन बांका के आदेशानुसार मंगलवार 8 नवंबर को आनंदपुर ओपी परिसर में ओ पी अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ-साथ काली पूजा समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में ओ पी अध्यक्ष ने बताया की काली पूजा और आस्था का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई को लेकर बैठक की गई। बैठक में ओपी अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ घाट 

पर पूजा समिति द्वारा व्यवस्थापक रहेंगे। घाट पर व्रती महिलाओं के लिए ड्रेस चेंजिग वोलेंटियर्स की व्यव्स्था सुनिश्चित करना है। काली पूजा और छठ पर्व पर डीजे का इस्तेमाल नही होगा। प्रतिमा विसर्जन एवं छठ व्रत के क्रम में  सिर्फ धार्मिक गीत संगीत ही बजाना है। साथ ही उन्होने कहा की आतिशबाज़ी पर पुर्ण प्रतिबंधित रहेगा।साथ ही पूजास्थल पर प्रयाप्त पुलिस बल दिए जाने आदि बातों पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया। मौके पर आनंदपुर ओ पी क्षेत्र के गौंरा, एवं जतकुटवा काली पूजा समिति अध्यक्ष सचिव के साथ चांदुआरी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास,अब्दुल कुदूस,पुर्व मुखिया सुरेश यादव,अशोक यादव,बालकृष्ण बरनवाल,सोनेलाल मुर्मु,मेघलाल बेसरा,शम्भू यादव,दिनेश सिंह,विकास मुर्मू, चनकू यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें