Chandan News: धनतेरस को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। धनतेरस को लेकर चांदन प्रखंड क्षेत्र के चांदन बाजार सहित भैरोगंज सुईया लालपुर आदि बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं धनतेरस को लेकर सुबह से देर शाम तक लोगो का हुजूम देखा गया। खासकर बर्तन और ज्वैलरी के दुकानों पर काफी संख्या में महिला पुरुष ने विभिन्न प्रकार की वस्तु खरीद कर आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जयन्ती मनाई। इस मौके पर भैरोगंज बाज़ारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए आनंदपुर ओ पी अध्यक्ष 


व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना मोड़ से हाई स्कूल तक पैदल मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर खरीददार करने को कहा।मान्यता है की धनतेरस के दिन खरीदारी करने सुख समृद्धि घर में वास करती है साथ ही धनतेरस के दिन खरीदी वस्तुएं कई वर्षो तक शुभ फल प्रदान करती है। इसी तिथी पर भगवान धन्वन्तरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे।तब से हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें