Rewari News : समाज सुधारक ज्योतिबा फुले एवं गुरु नानक देव जी की शिक्षा आज भी प्रासंगिक :: जया शर्मा



समाज सुधारक ज्योतिबा फुले एवं सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सांयकाल रेजांगला स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्वलित कर "ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया" अभियान के तहत प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा पिछले वर्गों की मसीह समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के नेतृत्व में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में नारी शिक्षा कों आगे बढ़ने का कार्य किया।महिला शक्ति शिक्षित होकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज युवा वर्ग को ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।विश्व को सत्य की राह दिखाकर जीवन में अपार शांति एवं आनंद भर देने वाले गुरु नानक जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।ज्ञान,आलोक रूपी मार्गदर्शक गुरु नानक के 554वें प्रकाश पर लोगों को कल्याण के मार्ग पर चलकर अपनी राजनीतिक,सामाजिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के लिए वें हमेशा जाने जाते रहेंगे।उन्होंने "एक ओंकार" द्वारा एक ईश्वर,सामान्य बंधुत्व,विनम्रता, सेवा और सदाचारी जीवन का संदेश दिया।गुरु नानक द्वारा दुनिया भर में ज्ञान का प्रकाश फैलाने के कारण उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती का तीन दिवसीय त्यौहार पर 48 घंटे अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा भगवान शिव ने पूरी पृथ्वी पर आतंक फैलाने वाले त्रिपुरासुर को पराजित कर वध करने पर देवताओं ने काशी में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई थी। डॉ.ममता शर्मा ने कहा गुरु नानक के आदर्श देश को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।



कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा ज्योतिबा फूले ने स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करने में एवं स्त्रियों को उनके अधिकारियों को प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने शिक्षा, जातिवाद, छुआछूत, विधवा उत्पीड़न एवं दलित उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन कर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष को देखते हुए 1888 में उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई।गरीबों और दलितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा फुले आजीवन संघर्षरत रहे।गुरु नानक ने देश और दुनिया को सत्य और कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।गुरु नानक देव जी का दूसरों की सेवा करने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। मानवता की सेवा भगवान की सेवा है को उन्होंने चरितार्थ किया। गुरु नानक ने मानवता को एकता समानता सही सुनता और निस्वार्थ प्रेम का संदेश दिया गया।उन्होंने कहा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में बनारस में विशेष पूजा और आरती का आयोजन देव दीपावली पर होता है।इस अवसर पर आजाद हिंद फौज के सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह एवं आजादी के आंदोलन के अन्य सेनानियों के आर्थिक सहयोगी चौधरी छाजूराम की जयंती, श्री नामदेव महाराज की जयंती,लक्ष्मी बाई केलकर की स्मृति दिवस, हिंदी के प्रखर कवि हरबंस राय बच्चन की जयंती पर उनको भी नमन किया गया। कार्यक्रम में महापुरुषों,स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर वीर शहीदों को याद में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. जया शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. ममता शर्मा, अरुण कुमार, अजीत सिंह, अमन यादव, सूर्यवर्धन सिंह, धैर्य वर्धन सिंह,अर्चिता रानी, निधि रानी, राजेश शर्मा, सतीश वाल्मीकि, सत्य प्रकाश, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें