Banka News: चाचा भतीजे की सरकार ने बिहार को किया बर्बाद: अश्विनी चौबे

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा बिहार में सुरक्षा करने वालों पर ही हमला हो रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस चाचा भतीजा की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री के द्वारा सदन में दिए गए विवादास्पद बयान पर राज्य केंद्रीय मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री का दिमाग सचमुच में दिवालियापन की ओर आगे बड़ रहा है। इससे देश और राज्य का नाम नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के द्वारा इस तरह का अश्लील बात बोला गया है। बिहार ही नहीं पूरे देश की महिला को मुख्यमंत्री शर्मसार कर दिया है। इस अश्लील बातें से बिहार के लोग शर्मिंदा 



महसूस कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हम लोग जाति नहीं जमात को लेकर चलने वाले लोग हैं। गोवर्धन समाज के लोग कभी राष्ट्रीय धारा से अलग नहीं रह सकता है। जिसमें यदुवंशी समाज के कई लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल है। यहां कुछ छुटवैया लोग यादवों को धोखा देने का काम किया है। लालू यादव ने कभी नहीं यादवों के साथ न्याय किया है। उन्होंने धोखा देकर यादव से कहा की तुम लोग पढ़ लिख कर क्या करोगे। तुम्हें तो दूध बेचना है। ज्यादा में विकास हुआ तो सिर्फ लाल यादव के परिवार का विकास हुआ। आज सनातन धर्म को और हिंदुत्व को गाली दिया जा रहा है। कांग्रेस और राजद की सरकार में रामचरितमानस का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा में इन सभी का जमानत जप्त हो जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री को अब इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो जनता धक्का मार कर भगाएगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें