Banka News: अज्ञात वाहन ने 13 वर्षीय किशोर को कुचल डाला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अज्ञात वाहन के धक्के से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्माडीह गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार सिंह विगत दो माह से फूलीडूमर थाना क्षेत्र के कदैया गांव निवासी अपने मां मिथुन कुमार सिंह के घर रहकर पढ़ाई करता था। आगे परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सन्नी कुमार सिंह साइकिल से पढ़ने भितिया स्कूल जा रहा था। जहां फुलीडूमर थाना क्षेत्र के कठडांड नवाडीह तिनमुहान मोड पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे अज्ञात बहन ने सन्नी को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। 


वहीं इस घटना में सन्नी के सिर में काफी चोट लगने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच आनन फानन में सन्नी को इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका ले जाया गया। जहां जांच के दौरान अस्पताल के डॉक्टर ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सन्नी एक भाई और एक बहन था। वहीं सन्नी की मौत की सूचना मिलते ही उसकी माता गुड़िया देवी, पिता रूपेश सिंह, मामा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एवं गांव में मातम का माहौल है।वहीं घटना की सूचना पर फुलीडूमर थाना के एसआई महेंद्र प्रसाद सिंह, एसआई सतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका का भेज दिया गया है। एवं पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें