Rewari News : भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने कृषि अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की



भारतीय किसान यूनियन चदुनी के पदाधिकारीयो ने कृषि अधिकारी गजराज सिंह नैन से शिष्टाचार मुलाकात की। समय सिंह प्रधान ने बताया गेहूं व सरसों फसल बीमा रेवाड़ी जिले का अभी तक नहीं मिला है इस बारे में अधिकारियों ने कहा की दिवाली से पहले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे यूनियन के पदाधिकारी ने कहा अगर दिवाली तक पैसे नहीं आए तो 15 नवंबर को एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन कृषि अधिकारी के दफ्तर पर किया जाएगा यूनियन बार-बार सरकार और अधिकारियों को चेतावनी दे चुकी हैं की सरकार के कानों में जो भी नहीं रेंग रही है अब यूनियन आर पार के मूड में है 23 नवंबर 2023 को हिंदुस्तान की जन आक्रोश रैली पिपली कुरुक्षेत्र में होने जा रही है यूनियन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर यूनियन में किसान व मजदूरो को जोड़ रहे हैं और 23 नवंबर का निमंत्रण दे रहे हैं रेवाड़ी से सैकड़ो की संख्या में 23 नवंबर को पिपली जाएंगे।



इस मौके पर डॉक्टर संजू यादव, डॉक्टर संजय सिंह, जगदीश गुर्जर, रोशन लाल गुलाबपुरा, शीशराम गोकुलपुर, राजकुमार, बाबूलाल कालाका, रामेश्वर रोहडाई, लक्ष्मी लिसाना, संजीव सिंह शहरी प्रधान, ओपी यादव, श्यामसुंदर जी, मैनेजर राहुल यादव, अनूप प्रधान, देशराज डूंगरवास, वजीर सिंह लाला, धर्मपाल लाला व अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें