Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाया

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने अनाजमंडी के गेट पर आज ताला जड़ दिया। आज सुबह से काफी किसान गेटपास के लिए लाइन में लगे हुए थे लेकिन प्रशाशन के कानो पर जू तक नहीं रेंग रही थी और न ही किसानो के गेटपास कटे जा रहे थे और खरीद को लेकर आस्वश्त नहीं थे। 



तभी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने अन्य पदाधिकारियों व् किसानो ने मिलकर मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। उसके तुरंत बाद सहायक सेक्रेटरी राजेंदर कुमार ने आश्वासन दिया की हम टोकन काट रहे है तब जाकर गेट से ताला खोला  गया। ये सरकार ताला की भाषा समझती है और भारतीय किसान यूनियन चढूनी इस ताला की ही भाषा समझती है। अगर आगे भी सरकार खरीद में आना की करती है तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसानो के साथ हमेशा कड़ी रहेगी। ताले की खबर पंचकूला तक पहुंच गई जिसके बाद उन्होंने एम डी गणेशन को किसानो की मांगो के लिए मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि किसानो की फसल के दाने - दाने की खरीद की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समय सिंह के साथ राजकुमार बलियर खुर्द, शहरी प्रधान संजीव प्रधान जी, अन्य पदाधिकारी व किसान शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें