Katoria News: चार अविवाहित पुत्री व तीन शादी शुदा पुत्रीयों के साथ मां का एक सहारा मजदूर पिता कि मौंत

ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। कटोरिया क्षेत्र के गरुड़ा गांव स्थित खेदुआडीह टोला मे निवास कर रहे एक मजदूर बुद्घन मांझी उम्र 58 वर्ष की मौंत मुबई मे मजदूरी करने के दोरान समुद्री पानी मे डुबने से हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्घन मांझी अपने भतीजे मुकेश मांझी के साथ अपने घर से दो महीने पहले मजदूरी करने रत्नागिरी मुबई गया था।वहां पहुंचकर मछली बोर्ड मे मछुआरों का काम कर रहा था। तभी बिते शनिवार 3-10-2023 को समुद्री पानी मे मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी मे गिर गया। जिसकी खोजबीन भतीजे व स्थानीय लोगों ने की लेकिन दुर्भाग्यवश नही मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रासन को घटना की जानकरी दी। जानकारी मिलते ही वहां के स्थानीय पुलिस प्रासन द्वारा समुद्र मे खोजने पर काफी मशक्कत के बाद 24 घंटे के बाद शव बरामद किया गया। जिनको समुद्र के पानी से बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। लाश ज्यादा समय पानी मे रहने के दौरान अधिक छतिग्रस्त हो गया था। जिनका घर लाना मुस्किल था। पुलिस प्रशासन के अश्वाशन पर लाश आज 


शाम को स्थानीय लोगों ने जला दिया। इस खबर को मोबाइल के माध्यम से घर के परिवार के सदस्यों को दी गई। घटना कि खबर मिलते ही पत्नी केली देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। जिनके चार कुवारी पुत्रीयों की शादी के साथ गुजारा केसे होगा ये शोच के मां बार-बार अचेत हो जा रही है। वहीं तीन पुत्रीयों की शादी पिता ने मजदुरी कर किसी तरह किया था। मगर इस चारों पुत्रीयों की दशा क्या होगी ये चिंता का विषय बन गया है। इस परिवार मे एक भी पुत्र नही होने के कारण इस दुखद घटना को देख सभी पुत्रीयों की रो-रोकर बुराहाल है।जिसमे शामिल हिरा देवी 27 वर्ष, रिना देवी 24 वर्ष, कारी देवी 21 वर्ष, चरकी कुमारी 18 वर्ष, फेकनी कुमारी 15 वर्ष, रेखा कुमारी 12 वर्ष, दयावन्ती कुमारी 9 वर्ष का एक सहारा पिता का शाया उठ जाने से इस परिवार का गुजारा कैसे होगा ये सोच ग्रामीणों मे मायूसी छायी हुई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें