Chandan News: उप प्रधान सचिव बने शिक्षक आदित्य कुमार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बांका का आज रविवार 8 अक्टूबर 2023 को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, बांका का पुनर्गठन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ  के सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिका मौजूद थे। जहां शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया,जिसमें कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार को संघ का उपप्रधान सचिव चुना गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक 


संघ के प्रतिनियुक्ति किए गए सदस्यों ने उपप्रधान सचिव आदित्य कुमार को माला एवं गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया। इस तरह के कार्य पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार संघ को धन्यवाद देते हुए गौरवान्वित महसूस किया। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक राम भूषण उपाध्याय चुनाव पदाधिकारी महादेव मिश्र, एवं संघ के अध्यक्ष शिक्षक घनश्याम यादव कुल 152 सदस्य मौजूद थे।  जिसमें 15 सदस्यों का चुनाव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें