ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जैन धर्म के पर्युषण यानी दशलक्षण महापर्व के समापन पर रविवार को जैन समाज के द्वारा क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जैन समाज ने जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष क्षमावाणी की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई। वहीं पर्युषण के समापन के बाद जैन धर्मावलंबी क्षमावाणी दिवस पर एक दूसरे से क्षमायाचना किया गया। बताया गया कि, इस दिन छोटे हो या बड़े सभी एक-दूसरे से हाथ जोड़कर मन-वचन-काया से क्षमा मांगते है। बताया गया कि, क्षमावाणी पर्व केवल जैन समाज का ही नही अपितु सभी समाजों सहित पूरे विश्व की मानव जाति
का त्योहार है। जिसने भी क्षमा को अपनाया है उसे प्रसन्नता , ज्ञान , वृद्धि , समृद्धि , रिद्धि-सिद्धि मिली है। अर्थात् जिसने क्षमा का प्रयोग करके देखा है उसे सकरात्मक परिणाम मिले है। जैन समाज ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी और हमारे अन्य संत-महात्मा भी प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं। अत: यही सत्य है कि हर मनुष्य के अंदर क्षमा भाव का होना बहुत जरूरी है। वहीं शाम में आभार समारोह व प्रसाद वितरण का आयोजन में बिजली विभाग के जेई राहुल कुमार, प्रबंधक पवन जैन, प्रवीन जैन, नगर पंचायत के पार्षद गुलशन कुमार सिंह, अजय साह, अमीर पाठक, दीपक कुमार, श्रीकांत यादव, विनीत पंजियारा, सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें