Banka News: गृह प्रवेश का किया गया भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। स्वयं सिद्ध और अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध विजयादशमी के पावन पर्व पर गृह प्रवेश और व्यापार आदि नवीन कार्यों का का शुभारंभ किया जाता है। दशहरे पर इस बार ग्रहों के बेहद दुर्लभ योग बने हैं। दशहरे के दिन शश नामक राजयोग और चंद्रमा और शुक्र भी आमने सामने रहे एक- दूसरे को समसप्तक दृष्टि से देखते हुए दोनों इस दिन धन योग बना है। तुला राशि में भी सूर्य और बुध के संयोग से इस समय बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। दशहरे के दिन यह दुर्लभ योग सुख समृद्धि के कारक माने गए हैं। हिन्दू धर्म में जब भी कोई मांगलिक कार्य शुरू करते हैं उससे पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी कोई कार्य शुभ 

मुहूर्त में किया जाता है तो वह निर्विघ्न रूप से सफल होता है। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले शुभ मुहूर्त का चयन किया जाता है जब भी कोई व्यक्ति घर बनाता है तो वह पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करके और शुभ मुहूर्त निकलवा कर ही घर में प्रवेश करता है। इसी कड़ी में रजौन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहनान गांव में दुर्गा मंदिर के समीप श्यामसुंदर दत्ता (राजू)  के नूतन घर में 19 अक्टूबर 2023 गुरुवार को सुबह 10 बजे गृह प्रवेश का आयोजन किया गया। इस मौके पर 24 घंटे का अष्टयाम भी आयोजित किया गया। अष्टयाम की समाप्ति दूसरे दिन शुक्रवार को हुई। इसके बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास चंद्र दत्ता, अमित दत्ता (भोलू) सहित समस्त दत्ता परिवार मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें