Godda News: स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के चीप पेट्रॉन पद पर सुरजीत मनोनीत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  स्लिंगशॉट (गुलेल) एसोसिएशन ऑफ झारखंड का विधिवत गठन जामताड़ा में हुआ। गठित कमिटी को स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मान्यता प्रदान कर दी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध क्रिकेटर मनीष सिंह ने बताया कि गठित कमिटी में गोड्डा के स्पोर्ट्स आइकॉन सुरजीत झा को चीफ पेट्रॉन (मुख्य संरक्षक) मनोनित किया गया है। श्री झा के सर्वसम्मत मनोनयन पर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला के खेल प्रेमियों में अखिल कुमार झा, मिथिलेश कुमार, अनंत तिवारी आदि ने स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निदेशक दीपक दुबे, अध्यक्ष नितेश सेन, महासचिव भास्कर चांद, कोषाध्यक्ष सूरज पासवान एवं अन्य नव चयनित पदधारियों को धन्यवाद देते हुए इस बात का भरोसा जताया है की श्री झा के मुख्य संरक्षण में एसोसिएशन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। श्री सिंह ने बताया दो सदस्यीय संरक्षक मंडल में जामताड़ा के चंचल भंडारी एवं देवघर के संजीव कुमार झा का मनोनयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गोड्डा जिला कमिटी का गठन कर लिया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें