ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र में पंप सबमर्सिबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की मामला दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। चोरों का तांडव इस कदर बढ गई है। की लगातार पंप समरसेबल का निशाना बनाकर लोगों नींद हराम कर रखा है। ताजा मामला आनंदपुर ओपी क्षेत्र के जहां बुधवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा पीएचडी विभाग द्वारा लगाए गए जलमिनार सबमर्सिबल चोरी करने का प्रयास सफल नहीं हो सका लेकिन समरसेबल का पाइप काटकर पानी संचालन अवरुद्ध कर दिया ।वहीं दूसरी और उसी रात गांव के परमेश्वर यादव के घर में लगे पंप सबमर्सिबल सहित पाइप काटकर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया है। इस संबंध में पंप संचालक धनेश्वर यादव ने अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जबकि परमेश्वर यादव के पंप समरसेबल चोरी होने का मामला खबर लिखे जाने तक आनंदपुर थाना में कोई सूचना नहीं दी गई है।इस संबंध में पीड़ित परमेश्वर यादव ने
बताया कि इसके दो महीने पूर्व एक समरसेबल चोरी होने का मामला को लेकर आनंदपुर ओपी थाना में आवेदन दी गई थी ।लेकिन अज्ञात चोर के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया की रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाकर घर में सो गया। रोज की तरह रात भर इसी रास्ते से बालू लोडेड, अनलोडेड ट्रैक्टर चलती रहती है।जिसकी आवाज से पंप समरसेबल चोरी होने की आभास नहीं हो पाई। जबकि दिन के रात में बालू लोडेड ट्रैक्टर चलने से लोगों का नींद हराम कर रखा है। इसी बालू लोडेड अनलोडेड ट्रैक्टर की आवाज के आड़ में मेरा पंप समरसेबल चोरी हो गई है। इस मौके पर गांव की विष्णु देव यादव अर्जुन यादव गणेश यादव हरि यादव टुनटुन यादव के साथ दर्जनों लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर पुलिस के अनदेखी के कारण इस तरह की घटना सामने आ रही है। इधर इस मामले में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि समरसेबल चोरी होने की घटना की जांच की जा रही है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें