Chandan News: भूमि विवाद से संबंधित थाने में लगा जनता दरबार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भूमि विवाद से संबंधित निपटारा को लेकर जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर संबंधित प्रखंड के अंचल प्रभारी द्वारा लगातार जनता दरबार शिविर आयोजित कर भूमि विवाद को निपटारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 23 सितंबर को चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य व राजस्व कर्मचारी के संयुक्त में सुईया थाना परिसर के आयोजित जनता दरबार शिविर में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के उपस्थिति में तीन नया मामला दर्ज कि गई। जिसमें चार पुराना मामला निष्पादित किया गया। वहीं दूसरी ओर चांदन थाना परिसर के आयोजित 


जनता दरबार में थाना अध्यक्ष नसीम खान एवं चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य व चांदन सी आई मृत्युंजय कुमार सिंह की उपस्थिति में दो नया मामला दर्ज की गई,इसी क्रम में चार पुराने मामले दो रैयती, एक रास्ता विवाद, और एक भूमि बंदोबस्ती  का दस्तावेज अवलोकन करते हुए निष्पादित किया गया। साथ ही आनंदपुर ओ पी भैरोगंज परिसर के आयोजित जनता दरबार में आर ओ चांदन आरती भूषण व पु अ नि सुधीर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार के नेतृत्व में नया दो मामला दर्ज की गई वहीं दो पुराने मामले को निष्पादन किया गया। बाकी मामले में द्वितीय पक्ष को नोटिस निर्गत कर अगले शनिवार को निष्पादित करने की बात बताई गई। इस मौके पर दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें