ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बौंसी में विद्यालय स्तरीय गणित विज्ञान मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बौंसी प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य झुन्नू तिवारी ने दीप प्रचलित कर किया। भैया बहनों ने विज्ञान तथा गणित का प्रदर्श बनाया। शिशु वर्ग से प्राथमिक उपचार विषय पर प्रथम स्थान कल्पना कुमारी, द्वितीय स्थान आराध्या कुमारी, तृतीय स्थान सिया रेन ने प्राप्त की। किशोर वर्ग से खाद्य पदार्थ संरक्षण विषय पर प्रथम स्थान प्रियांशु, साज तथा पीयूष, द्वितीय स्थान समीक्षा ने प्राप्त की। ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत विषय पर प्रथम स्थान जानू ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग से गणित प्रदर्श में वर्ग और
वर्गमूल पर प्रथम स्थान हिमांशु,द्वितीय स्थान सीनीत ने प्राप्त किया। बाल वर्ग से वर्षा जल संरक्षण विषय पर प्रथम स्थान शीतल, द्वितीय स्थान आयुषी, तृतीय स्थान पलक तथा लक्ष्मी ने प्राप्त की। कूड़ा प्रबंधन विषय पर प्रथम स्थान पर वागीशा, द्वितीय स्थान आरुषि तथा दीपिका, तृतीय स्थान पियूष तथा रोहित ने प्राप्त किया। प्रयोग में बाल वर्ग से प्रथम स्थान सृष्टि तथा द्वितीय स्थान पलक ने प्राप्त की। समापन सत्र में स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव डॉक्टर ऋषिकेश कुमार सिन्हा तथा अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने भैया बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाए गए प्रदर्श की भूरी- भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम प्रमुख शिखा ठाकुर तथा सह प्रमुख अमरकांत मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
रौशन कुमार,संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें