Bounsi News: राजद कार्यालय में बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। राजद कार्यालय बौंसी में बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष पंकज दास की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमे सभी बुथ पर बूथ कामिटी बनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के आदेशानुसार कार्यकर्ता के घर पर राजद का झंडा लगाया गया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव जीतने पर जोर दिया गया है। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के आदेश अनुसार कार्यकर्ता के घर-घर में राजद का झंडा लगाने और 

आगामी चुनाव कैसे जीते इसके बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि, महागठबंधन सरकार के द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान महासचिव बिपिन मिश्रा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अब्दुल्ला अहमद, मो बादल, मो गब्बर, मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार, धनंजय दास, बिंदेश्वरी यादव,बद्री दास, मो सलीम, मो अजहरूल, सिंगेश्वर पंडित, मो जुबेर, मो राजी खान, मो दुर्रानी,विपुल मिश्रा एवम अन्य मौजूद रहे।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें