Bounsi News: सेवा निवृत शिक्षक का आकस्मिक निधन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सेवा निवृत शिक्षक मोती प्रसाद सिंह झपानिया निवासी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिजनों ने बताया अंग्रेजी के अच्छे जानकार थे उन्होंने स्थानीय सीएनडी हाई स्कूल में नागरिक शास्त्र के शिक्षा के रूप में सेवा प्रदान की थी। उनके पढ़ाई छात्र और छात्राएं आज अच्छे-अच्छे मुकाम पर सरकारी सेवा में योगदान दे रहे हैं। निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मान सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। समाज सेवी के निधन 

फाइल फोटो

पर झपनियां गांव वासी समजसेवी शंकर सिंह उदय सिंह केशव सिंह सरोज सिंह पवन सिंह वार्ड पार्षद गुलशन सिंह, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष,राजीव कुमार सिंह, कमल सिंह, पुनीत सिंह, अमरेश सिंह मनीष सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है। इसके अलावा नगर पंचायत के अध्यक्ष पति, पूर्व मुखिया पिंटू यादव, वार्ड पार्षद अजय कुमार साह नवनीत कुमार आमिर पाठक, समाज सेवी मनीष अग्रवाल ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। लोगों ने पुष्पांजलि की।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें