Banka News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। शनिवार को बांका थाना क्षेत्र के लोधम पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव के जंगल में  25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी टाउन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भदरिया भवेश कुमार यादव की रूप में हुई। वहीं मृतक की पत्नी आशा कुमारी ने हत्या करने की बात कह रही है। मृतक भवेश कुमार यादव की पत्नी आशा कुमारी ने बताया कि उनके पति का किसी न किसी बात को लेकर 

उनके पिता गोबिंद यादव, मां बिजली देवी व भाई सुनील यादव से विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी उनके पति का विवाद परिजनों से हुआ था। जिसके बाद उनके पति ने गुस्से में उन्हें उनके माइके काेरिया चापर गांव पहुंचा दिया। वहीं शनिवार सुबह 5 बजे वह अपने घर भदरिया के लिए निकला था। सुबह 9 बजे उन्हें जानकारी मिली की उनके पति का शव का पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। जिसके बाद वह अपने ससुराल पहुंची। वहीं मृतक के गले में गहरा दाग है, जिससे मृतक के माता पिता आत्महत्या की बात कह रहे है। वहीं पत्नी आशा कुमारी ने उनके पति की हत्या का आरोप उनके ही मां बिजली देवी व भाई सुनील यादव पर  लगाया है। इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें