Banka News: सर्पदंश से एक महिला की मौत, खेत में कर रही थी धान की रोपाई

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सर्पदंश से एक महिला की मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के सनहौला गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है की, महिला खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। जिससे अचानक महिला मूर्छित होकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजनों के द्वारा महिला 

को  सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक महिला प्रदीप यादव उर्फ मलिक यादव की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी थी। प्रदीप यादव कोलकाता में रहकर मजदूरी करते हैं। दो मासूम बच्चे 8 वर्षीय अखिलेश कुमार और 5 वर्षीय मिथिलेश कुमार के सिर से मां का साया उठ गया। सभी परिजनों का जो रो कर बुरा हाल है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें