Banka News: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। तीन मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिले के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के वभनगांवा गांव में तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। तालाब की पाल पर पड़े कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने पानी में देखा तो शव नजर आए। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले  वकील मंडल की दो पुत्री 7 वर्षीय डोली 

कुमारी एवं 8 वर्षीय किरण कुमारी और संजय मंडल की 9 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी  गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे नहाने के इरादे से तालाब में उतरी थी। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में उतर गए, और डूब गए। तालाब की पाल पर कपड़े पड़े देखकर लोगों को आशंका हुई, तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने परिजनो को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। उनकी सांसें थम चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

कुमार चंदन ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें