Banka News: नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,फंदे से लटकी मिली लाश,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बांका जिले के बांका प्रखंड अंतर्गत बड़ी ढाका गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बड़ी ढाका गांव में एक नवविवाहिता पिंकी देवी(25) की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। युवती का शव फांसी के फंदे से लटका बरामद किया गया। इधर युवती के मायके वाले ने मृतका के पति पर ही हत्या कर देने 

का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बड़ी ढाका निवासी प्रिंस पासवान की कुछ माह पूर्व ही रजौन थाना अंतर्गत सिंहनान गांव निवासी पिंकी देवी से शादी हुई थी। बुधवार की सुबह पिंकी का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इधर पिंकी के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप उसके पति पर लगाया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें