Banka News: लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही केंद्र सरकार: मदन साहनी,कर्पूरी चर्चा में नहीं पहुंचे बांका सांसद गिरधारी यादव

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जिले के बेलहर प्रखंड के जिलेबिया मोड़ स्थित पर्यटन धर्मशाला परिसर में रविवार को जदयू द्वारा आयोजित कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी, बेलहर विधायक मनोज यादव, भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है। केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। नौ सालों तक गरीब विरोधी काम किया। जातीय गणना रोकने के लिए कई तरह की साजिश रची। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 

जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण विरोधी है। जयनायक कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, अति पिछड़ाओं के लिए जो संविधान में व्यवस्था की थी उसे हटाने की साजिश रची जा रही है। भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि अति पिछड़ा का विकास केंद्र सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों बिहार बहुत आगे बढ़ा है। पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि नीतीश कुमार ने सारे देश के विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर लाने में जो भूमिका निभायी वह सबसे बेहतर है। आयोजित कार्यक्रम में बांका सांसद गिरधारी यादव शामिल नहीं होने से विपक्षियों में अलग तरह की क्यास लगाने में जुट गई है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें