Panjwara News: जनता दरबार में एक मामला हुआ निष्पादित

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। भूमि विवादों के निपटारे के लिए शनिवार  को पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराहाट सीओ राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान क्षेत्र के गांवों  से दर्जनों लोग भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे 

थे। अधिकारियों ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों में बारी-बारी से दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन करते हुए, दोनों पक्षों की बातों को सुना एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति में एक मामला को निष्पादित किया गया। पंजवारा के निलम देवी पति शंभु पासवान बनाम सुनील पासवान और आशा देवी मामले में दोनों पक्षों के सहमति से वाद को निष्पादित किया गया। जबकि अन्य मामले में फरियादियों को अगले तिथि को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें