Mahagama news - हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत दर्जनों गांव का भ्रमण।


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने महागामा प्रखंड के बलिया, शिवकिता ,मानिकपुर,दुर्गापुर समेत दर्जनों गांव में घूम घूम कर तिरंगा का वितरण किया साथ ही  लोगों से अपील की वो तिरंगा अपने घरों पर फहराए। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा फहराना है।


 उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा पहल का मुख्य उद्देश्य भारत के हर एक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को जगाना एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है।


हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतवासियों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक करें क्योंकि देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सभी भारतीयों के लिए गौरव का प्रतीक है। 


पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही राष्ट्रीय ध्वज केवल संस्थागत और औपचारिक कार्य तक ही सीमित था। लेकिन अब हर घर तिरंगा पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज को हर एक देशवासी से व्यक्तिगत रूप से जोड़ा गया है। जब हर एक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराएगा तो यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दिखाएगा।


इस  कार्यक्रम में महागामा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार महतो,सुमन,गणेश,पवन मंडल,सदानन्द यादव समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार महागामा( गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें