Godda News: मेजर ध्यानचंद सम्मान संजीव कुमार को



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  हॉकी गोड्डा द्वारा इस वर्ष के लिए मेजर ध्यानचंद शिखर सम्मान स्थानीय बेथल मिशन स्कूल के खेल शिक्षक संजीव कुमार को उनके द्वारा अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को हॉकी का श्रेष्ठ प्रशिक्षण देने के लिए दिया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि श्री कुमार के पहले यह सम्मान गत वर्ष बेथल मिशन स्कूल के निदेशक श्री प्रणेश सोलेमन जी को उनके द्वारा विद्यालय में हॉकी प्रारंभ किए जाने के साथ - साथ रांची में आयोजित लगातार दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके विद्यालय के बॉयज एवं गर्ल्स दोनों ही टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया था। श्री कुमार को उक्त सम्मान खेल दिवस के उपलक्ष्य पर डीएसओ डॉ. प्राण महतो के हाथों ट्राफी एवं उपहार प्रदान कर किया गया। कुश्ती कक्ष में अयोजित उक्त सम्मान समारोह के अवसर पर हॉकी गोड्डा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें