Godda News: जे.ओ.ए. द्वारा सम्मानित होने पर रौशन को बधाईयों का तांता

ग्राम समाचार, गोड्डा ब्युरो रिपोर्ट:-  शुक्रवार को झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा झारखंड के मान्यता प्राप्त खेलों k अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को रांची में सम्मानित किया गया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि उक्त समारोह में राज्य के कुल 14 पदक विजेता बालक एवं बालिका पहलवान भी सम्मानित किए गएजिसमें गोड्डा के राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता पहलवान रौशन कुमार साह का नाम भी शामिल है। रोशन को सम्मानित किए जाने पर उपायुक्त गोड्डा सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ अध्यक्ष जिशान कमर एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावा लोकमंच सचिव सर्वजीत झा, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, संरक्षक समीर कुमार दुबे व धनंजय त्रिवेदी, जिला कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा एवं शशि कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं रविकांत सिंह शेखावत, वरीय सदस्य कुमार आनंद, विनायक झा, आकाश कुमार, स्नेहलता कुमारी एवं आशीष कश्यप, जिला वॉलीबॉल संघ सचिव देवाशीष झा, बैडमिंटन संघ सचिव मो. अरसी उर्फ नज़मी, कबड्डी सचिव शक्ति कुमार, सेपक टाकरा सचिव प्रियव्रत परमेश सहित देवघर कुश्ती संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन व सचिव संजीव झा, दुमका सचिव संदीप कुमार जय तथा साथी पहलवानों में प्रकाश सिंह बादल, राहुल कुमार, नकीबुल्लाह एवं चंदन कुमार ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रौशन के साथ - साथ जिला कुश्ती संघ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा इसे गोड्डा के लिए अत्यंत गौरव की बात कहा है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें