Chandan News: घरेलू विवाद को लेकर महिला ने खाई जहर, इलाज के बाद खतरे से बाहर

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के झाझा गांव निवासी एक महिला काजल देवी पति राजेश यादव ने परिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने की प्रयास की। जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में इलाज हेतु महिला काजल देवी को चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जहर खाई महिला को डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। इस बात को लेकर डॉक्टर ने बताया महिला खतरे से बाहर है। 

परिजनों ने बताया महिला के पति बाहर काम पर है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला काजल देवी को किसी अन्य लड़के से प्रेम प्रसंग होने के बात सामने आ रही है। जिससे घरवालों को इनकी भनक लग चुकी थी। जिस कारण घर वालों ने उन्हें मना करने पर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस संबंध में महिला काजल देवी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।फिलहाल डॉक्टर ने बताया की महिला खतरे से बाहर है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें