ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नगर पंचायत के दुमका रोड स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में गुरूवार को चाईल्ड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के बौंसी प्रखण्ड समन्वय बबन सिंह ने उपस्थित छात्राओं के बीच कैलाश सत्यार्थी द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल संरक्षण को लेकर किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की । साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराईयों पर रोक को लेकर प्रयास किए जाने पर बल दिया गया। वहीं संस्था की प्रिया मिश्रा ने देश में लगातार हो रही बाल मजदूरी,बाल व्यापार और बाल यौन शोषण जैसी समस्याओं पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा
कि, छात्राओं को जागरूक होने की आवश्यकता है,क्योंकि जागरूकता ही सुरक्षा हैं। न छात्राओं को बाल विवाह अधिनियम के साथ - साथ बाल मजदूरी, बाल व्यापार सहित बाल यौन शोषण अधिनियम की जानकारी होनी चाहिए। शिक्षा के साथ - साथ कानून की जानकारी नहीं रहने की वजह से लड़कियां कई सामाजिक बुराईयों का शिकार हो जाती है। मौके पर विद्यालय प्रभारी डॉ सरिता कुमारी, शिक्षिका शिवानी प्रिया, अनुकृति आनंद,अनु प्रिया, सुजीत कुमार, दीनबंधु कुमार,साजन कुमार ,परिचारी जनार्दन यादव, छात्रा स्वाति प्रिया, आर्या आनन्द,भवानी, स्वीटी,प्रिंस,अंशु, वर्षा,कुमकुम,अनुश्री, सरस्वती, ज्योति,राधिका, अंजलि, रिमझिम, कृष्णामूर्ति,ऋतु, लक्ष्मी,सोनम,सोनाली,रिया सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।
रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें