ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। कांग्रेस जिला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह बुधवार 2 अगस्त को बांका डीएम अंशुल कुमार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के नाम ज्ञापन शॉप कर मणिपुर में हुई दरिंदगी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मणिपुर की त्रासद स्थिति कि ओर ध्यानाकर्षण कराती हुई राष्ट्रपति शासन लागू कर न्याय करने की मांग की है। वहीं प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि भारत भूमि में स्त्रियों के देवी का दर्जा दिया गया है। किंतु मणिपुर में जो महिलाओं के साथ कुकृत्य हुआ है उससे महिलाओं के सुरक्षा के प्रति प्रश्नचिन्ह लग गई है। सरकार तो नारी शक्ति को प्रबल देने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे लगा कर ढिंढोरा पीट रही है। और कहती है कि नारी को सुरक्षा दे रही है। आपको बता देना चाहता हूं कि 4 मई 2023 को
जो महिलाओं के साथ घटना हुई है, वैसे पीड़ित महिलाओं की इंसाफ ना देकर इंटरनेट सेवा बंद कर शोषण किया गया है। लेकिन 2 महीने बाद जब महिलाओं के साथ हुई कुकृत्य घटना की वीडियो वायरल हुई तो देखने वालों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या यही हमारी मातृभूमि है । दुख तो इस बात की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हैं कि इस तरह की घटना उनके परदेस में अनेकों घटनाएं हुईं है। ऐसी घटना किसी एक भी प्रदेश में घटित होने से भारत भूमि के हर नारी प्रभावित होती है। भारत भूमि के नारी सिर्फ जननी नहीं जगत जननी भी कहलाती है। और ऐसे कुकृत्य घटना पर हमारे देश के 56 इंच चौड़ा वाले प्रधानमंत्री अब तक मौन है। जिससे साफ जाहिर होता है कि ऐसे विकट स्थिति में केंद्र सरकार उदासीन है। उन्होंने एक्सप्रेस मीडिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को ध्यानाकर्षण कर मणिपुर का बागडोर संभाल कर मणिपुर का भयावह स्थिति में सुधार करने की मांग की है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें