Bounsi News: भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित की गई आवश्यक बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड के कुड़ऱो मोड़ समीप भारतीय जनता पार्टी बौंसी के उत्तरी मंडल की शुक्रवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गई। आवश्यक बैठक की, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि, राज्य सरकार की गलत नीति एवं शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर पटना के गांधी मैदान से विधानसभा तक का पैदल यात्रा कार्यक्रम का आयोजित आगामी 13 जुलाई को किया गया है। आयोजन को सफल बनाने एवं भारी संख्या में 


कार्यकर्ताओं के जुटान के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार तानाशाही पर उतर आई है। जहां सरकार ने एक लाख नौकरी देने की बात कही थी। वहीं अब पहले से जो कार्य कर रहे हैं। उनकी नौकरी को भी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। बैठक में मंडल प्रभारी पूरनलाल टूडू, महामंत्री सुमित गुप्ता, बमबम मिश्रा, उपेंद्र साह, पवन यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम पांडे,उत्तरी मीडिया प्रभारी सुभाष पासवान, मंडल मंत्री महिला पूजा देवी के अलावा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें