Bounsi News: गाय ने किया हमला,महिला हुई गंभीर रूप से जख्मी,किया गया रेफर

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। गाय के हमले से रविवार को एक महिला के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बौंसी थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी स्वर्गीय पशुपति साह की 60 वर्षीय पत्नी मीरा देवी अपने पालतू गाय को खेत में बांधने गई थी। इसी दौरान गाय ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। घटना में वह जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

आनन-फानन में वृद्ध महिला के 2 पुत्र उत्तम साह और गौतम साह के द्वारा जख्मी वृद्ध महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पंकज कुमार के द्वारा वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि, महिला का एक्सरे किया गया है। जिसमें बुजुर्ग महिला का दाहिना जांग टूट गया है। जिसका उपचार भागलपुर में ही संभव है। जख्मी वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कि, गाय बांधने के क्रम में गाय ने महिला पर हमला कर दिया।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें