Rewari News : महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती रविवार को मनाई जाएगी : डॉ सुरेंद्र वर्मा

 

रेवाड़ी। गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवाड़ी की ओर से 25 जून रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती बाईपास स्थित दक्ष प्रजापति चौक पर सुबह आठ बजे मनाई जाएगी।

ट्रस्ट के प्रेजीडेंट सुरेंद्र कुमार रामपुरा व चेयरमैन डा. सोनिया वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे प्रजापति समाज के काफी संख्या में लोग बाईपास स्थित गुरु दक्ष प्रजापति चौक पर एकत्रित होंगे। यहां महाराजा दक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी वीर गाथाओं का स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने समाजबंधुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें