Rewari News : रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा रोटरी रसोई का उद्घाटन

 


रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा बाल भवन में बहुप्रतीक्षित रोटरी रसोई का उद्घाटन किया गया। क्लब पिछले 2-3 साल से इस तरह की रसोई शुरू करने की योजना बना रहा था। क्लब के अध्यक्ष हरीश मेहंदीरत्ता ने इस प्रोजेक्ट के बारे में संक्षेप में बताया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह रसोई शनिवार और रविवार के लिए चलाई जाएगी। प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को सप्ताह के सभी दिन क्रियान्वित किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में जे पी चौहान एवं क्लब सचिव मनीष अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। 



रसोई के शुभारंभ पर जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन परोसने में समाज सेवी महेंद्र छाबड़ा, नरेंद्र गुगनानी, आरती अरोड़ा, डॉ. नवीन अदलखा, ज्योति अदलखा, दलीप कुमार, रियांश अरोड़ा, दीपक कुमार का भरपूर योगदान रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें