Godda News: पुस्तक मेला में प्रशासनिक पदाधिकारियों व चिकित्सकों ने जमकर खरीदी पुस्तकें



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय महिला कॉलेज में दिनकर पुस्तकालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय पुस्तक मेला के पांचवें दिन बुधवार को देर शाम कई आला अधिक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक भ्रमण को पहुंचे और उन्होंने जमकर किताबें खरीदी l

आयोजक हिमांशु शेखर झा ने बताया कि पदाधिकारियों में अपर समाहर्ता स्मिता टोप्पो एवं उनकी पुत्री, अनुमंडल पदाधिकारी जेसी विनिता केरकेट्टा, नजारत उप समाहर्ता नागेश्वर साव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार व जिला आपूर्ति पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, चिकित्सकों में डॉ. एस.के.चौधरी, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा एवं डॉ. डी.के.गौतम के साहित्यकारों में विनय सौरभ, सुरजीत झा व मनीष कुमार सिंह के अलावा रेडक्रॉस सदस्य अखिल कुमार झा ने बड़ी संख्या में पुस्तक खरीदे और प्रति वर्ष हिन्दी दिवस के अवसर पर कम से कम दस दिनों के आयोजन की आवश्यकता बतायी व अपनी ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया l

आयोजक की ओर से अतिथि पदाधिकारियों का गाँधी दैनन्दिनी एवं टेबल कैलेंडर के अलावा सर्वजीत झा "अन्तेवासी" लिखित पुस्तक "नेताजी के सपने: कितने अपने" से स्वागत - अभिनंदन किया गया l उधर गुरुवार को समाचार मिलने तक कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय गोडडा की छात्राओं ने अपने वार्डन संगीता कुमारी के नेतृत्व में मेला का भ्रमण किया l मेला का समापन शुक्र वार देर शाम होगा l

 सूरजीत झा के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें