Chandan News: अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया में बीसीएम एवं आशा कार्यकर्ता के साथ मासिक बैठक

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा के अध्यक्षता में बुधवार 28 जून को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के संयुक्त में बीसीएम संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आशा दिवस की मासिक बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया पदस्थापित सी एच ओ डॉक्टर भोलानाथ गोराई एवं यूनिसेफ बीएम पंकज झा के अलावा दर्जनों आशा एवं आशा फैसिलिटेटर स्वास्थ्य कर्मी 

मौजूद थे।बैठक के दौरान बीसीएम संजय कुमार सिंह ने सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव में वृद्धि को लेकर चर्चा किए। साथ ही साथ प्रत्येक आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे ड्यूलिस्ट का अद्यतन किया साथ ही सभी आशा कार्यकर्ताओं को मातृत्व टीकाकरण अभियान के तहत हर गर्भवती महिलाओं तथा जन्म से 5 साल के बच्चों के घर घर जाकर परिजनों को संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण से संबंधित सलाह देने को कहा गया। बैठक में उन्होंने अश्विन पोर्टल पर अपलोड किए गए आदतन पेपर कार्यालय में प्रस्तुत करने पर बल दिए।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें