Chandan News: शांति व सौहार्द पूर्ण मनाया बकरीद पर्व प्रशासनिक टीम रहे मुस्तैद

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ नमाज अदा कर बकरीद का पर्व मनाया, इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को  गले लगा कर दी बधाई।बता दें की त्याग व बलिदान का प्रतीक मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर समाज के लोगों ने विभिन्न जगहों पर स्थित मस्जिदों, ईदगाह में सुबह में नमाज अदा की, इस दौरान देश में शांति व अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिल पर्व की बधाई दी। प्रखंड मुख्यालय चांन्दन समेत सुईया,पहाड़पुर, कुरूमटांड, सरकंडा, जीरोपहरी समेत कई मुस्लिम बाहुल इलाकों में गुरुवार को बकरीद भाई चारे के साथ मनाया । कई 


लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचकर अमन चैन की दुआ मांगी।इस मौके पर चांदन पंचायत के गरीब नवाज कमेटी के अध्यक्ष रुफसान शेख, मासूम अंसारी, मुख्तार अंसारी, आसीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, वसीम शेख, अकबर अली आदि ने ईदगाहपर परनमाज अदाकर बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। वहीं दुसरी ओर असुढा,पुर्वी कटसकरा पंचायत के ईदगाहों पर नमाज अदा कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखे। बकरीद पर्व लेकर चांदन प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी  राकेश कुमार,चान्दन थाना अध्यक्ष नसीम खान,सुईया थानाध्यक्ष मनीष कुमार,आनंदपुर ओ पी अध्यक्ष सुनील कुमार आदी पुलिस बल द्वारा त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरीक़े से संपन्न कराया गया।  जिसे लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गश्त लगाते दिखे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें